Udise Student Module Entry- बिना आधार नंबर वाले विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें

Udise Student Module Entry- बिना आधार नंबर वाले विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें : udise plus पोर्टल में विद्यार्थियों की डाटा एंट्री शुरू हो गयी है। जैसे कि आपको इससे पहले बताया गया था कि सत्र 2023-24 में udise सम्बन्धी जानकारी कैसे अपडेट करें ? स्कूल प्रोफाइल और शिक्षकों की जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया पहले चरण में पूर्ण हो चूका है।

यु डाइस एंट्री के दूसरे चरण में अब विद्यार्थियों की डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। सभी स्कूलों को विद्यार्थियों की एंट्री करने के निर्देश भी दिए गए है। यदि आप एक शिक्षक है तो आप भी जरूर अपने बच्चों की जानकारी यु डाइस पोर्टल में जरूर एंट्री करते होंगे। तो चलिए दोस्तों UDISE PLUS एंट्री अंतर्गत आपको एक बहुत महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताते है।

आज के आर्टिकल में Udise Student Entry- बिना आधार नंबर वाले विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें की पूरी जानकारी बताया गया है। यदि आप भी इसके बारे में जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक और पूरा पढ़ें।

UDISE पोर्टल में विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें ?

विद्यार्थियों की जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया UDISE पोर्टल में शुरू हो गया है। इसमें विद्यार्थियों की क्या क्या जानकारी अपलोड करना है ? साथ ही कौन से भाग में क्या क्या जानकारी भरना है इसके बारे में स्टेप बाई देखें –

  • सबसे पहले UDISE पोर्टल को अपने मोबाइल या कम्प्यूटर के किसी भी ब्राउजर में सर्च करें ।
  • अब पोर्टल के मुख्य पेज में Student Module पर क्लिक करें।
  • next page में Login Here पर क्लिक करें।
  • अब पहले से बनाये गए यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • नए पेज में Add Student पर क्लिक करें।
  • विद्यार्थियों की सामान्य जानकारी भरकर Save पर क्लिक करें।
  • अगले पेज विद्यार्थी की नामांकन की जानकारी भरें और पुनः Save करें।
  • अगले पेज में विद्यार्थी की सुविधा और अन्य जानकारी भरें और SAVE पर क्लिक करें।
  • अब विद्यार्थी की डाटा सुरक्षित हो जायेगा। यदि सभी जानकारी सही है तो आप Complete Data पर क्लिक कर दें। जिससे विद्यार्थी की डाटा पूरा हो जायेगा।
  • इसी प्रकार अन्य विद्यार्थियों की जानकारी को भी एक एक करके सुरक्षित करते जाएँ।

बिना आधार नंबर वाले विद्यार्थी की एंट्री कैसे करें

UDISE ENTRY 2023-24 में विद्यार्थियों की के लिए 35 बिंदु तैयार किये गए है। जिसमे कक्षा 1 से 12 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की जानकारी ऑनलाइन करना है। इसमें से अधिकतर बिंदु अनिवार्य है जिसे भरना ही होगा नहीं तो विद्यार्थियों की डाटा सुरक्षित नहीं हो पायेगा।

इसमें से एक पॉइंट विद्यार्थी के आधार नंबर से सम्बंधित है जिसे भरना अनिवार्य है। कई बार ऐसा होता है कि बच्चों का उपलब्ध नहीं हो पाटा या आधार नंबर गलत होता है। ऐसे में उस विद्यार्थी की एंट्री कैसे करें या आधार नंबर वाले भाग में क्या भरें ?

यदि आपके स्कूल में भी ऐसे बच्चे है जिनके पास आधार नंबर नहीं है या आधार नंबर गलत है तो उस बच्चे की एंट्री करते समय क्या करें ? इसकी जानकारी आगे बताया जा रहा है।

विद्यार्थी का आधार नंबर नहीं है तो ये नंबर भरें

जैसे कि आपको ऊपर बताया गया है कि यदि किसी बच्चे के पास आधार नंबर नहीं है या बच्चे का आधार नंबर जो आपके पास है वह गलत बता रहा है तो क्या नंबर भरें ? चलिए अब आपको बताते है – Udise Student Entry- बिना आधार नंबर वाले विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें।

विद्यार्थी का आधार नंबर भरना अनिवार्य है। यदि आप आधार नंबर वाले भाग को छोड़ देते है तो विद्यार्थी का डाटा सुरक्षित ही नहीं हो पायेगा। इसलिए इस भाग को भरना अनिवार्य है। आधार नंबर में कुल 12 अंक होता है। अतः यदि किसी बच्चे का आधार नंबर नहीं है तो बारह बार 9 डाल दें। (जैसे – 999999999999 )

जैसे ही आप बारह बार 9 को भरेंगे आधार नंबर वाले बॉक्स में ग्रीन टिक लग जायेगा। इस प्रकार आप आगे की जानकारी को भरकर विद्यार्थी की डाटा को सुरक्षित कर सकते है। आपके सहायता के लिए स्क्रीन शॉट दिया गया है।

Student Module Udise Entry

आज के लेख में सत्र 2023-24 के अंतर्गत Udise Student Module Entry- बिना आधार नंबर वाले विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें। की जानकारी बताया गया है। उम्मीद करते है ये जानकारी आपको अपने स्कूल के बच्चों की यु डाइस डाटा एंट्री करने में मदद करेगा। ऐसे ही नए नए और उपयोगी जानकारी हमारे वेबसाइट www.cgteacher.in में दिया जाता है।

8 thoughts on “Udise Student Module Entry- बिना आधार नंबर वाले विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें”

  1. सर

    add student से क्लास 1 के बच्चे ही add हो पा रहे है क्लास 2, 3, 4, 5 & 6 मे नए बच्चो जिनका उम्र के आदधार पर एड्मिशन किया है उन बच्चों की एंट्री कैसे करे

    Reply
  2. जो बच्चा पिछली बार छुट गया था उस बच्चे को क्लास 5 में कैसे add करे। Reply sir

    Reply
    • उनको पहले प्रोग्रेशन कर लीजिये ,,,udise पोर्टल में कहीं न कहीं वह बच्चा एड होगा।

      Reply
  3. सर , udise पर आधार नंबर भरने के बाद भी अधिकतर बच्चों का आधार नंबर वेरिफाइड नही हो रहा

    Reply

Leave a Comment