मतदान शुरू करने के पूर्व EVM को कैसे जोड़ें |

EVM को कैसे जोड़ें | How To Connect EVM : मतदान के लिए EVM सबसे महत्वपूर्ण सामग्री है ,इसके बिना चुनाव संपन्न करा पाना संभव नहीं है क्योंकि विधानसभा और लोकसभा का निर्वाचन EVM के माध्यम से ही कराया जाता है।

आज के लेख में EVM को कैसे जोड़ें और इसे जोड़ते समय क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताया गया है। यदि आपका ड्यूटी एक मतदान अधिकारी के रूप में लगी हो तो ये आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

EVM क्या है ? EVM को कैसे जोड़ें

EVM अर्थात इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (Electronic Voting Machine) – EVM के माध्यम से चुनाव की पूरी प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जाता है। यह इलेक्टॉनिक सिस्टम है जिसे बहुत सावधानी पूर्वक जोड़ना चाहिए। EVM में कुल तीन भाग होते है –

EVM के मुख्य भाग – (1) CU – Control Unit (2) BU – Ballot Unit (3) VVPAT – इन तीनों भागों का अपना महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें से किसी एक के ख़राब हो जाने पर मतदान संपन्न नहीं कराया जा सकता है। चलिए आपको बताते है EVM को कैसे जोड़ें –

Step 1 EVM को जोड़ते समय तीनों इकाइयों – CU,BU और VVPAT का पॉवर बटन बंद रहना चाहिए।

Step 2VVPAT का LOCK -UNLOCK बटन Lock स्थिति में रहना चाहिए अर्थात क्षैतिज (–)या जैसे हम सोते है उस अवस्था में रहना चाहिए।

Step 3 VVPAT के केबल को कंटोल यूनिट (CU) से एवं BU के के केबल को VVPAT से जोड़ें। ध्यान रहे जोड़ते समय केबल के सिरे को लाल वाले साइड को लाल से और काले वाले साइड को काले सिरे से मिलकर जोड़ें।

Step 4यदि आपके पास एक से अधिक BU है तो Thumb Wheel से उनका क्रम देख लें और जोड़ें। इस तरह – VVPAT से पहला BU (BU-1) और उसे BU-2 और इसी क्रम में अन्य BU को जोड़ें। इस क्रम को आप नीचे दिए गए चित्र से भी समझ सकते है

Step 5 CU -VVPAT -BU जुड़ जाने के बाद अब VVPAT का Lock-Unlock बटन को खड़ी या उर्ध्व अवस्था (|)में कर दें।

Step 6 VVPAT का Lock-Unlock बटन को खड़ी या उर्ध्व अवस्था (|)में करने के बाद अब CU (कंट्रोल यूनिट) का पॉवर बटन ON कर दें।

Step 7- जैसे ही CU का पॉवर बटन On करेंगे साथ पर्चियां गिरेगी। और CU अपना Self टेस्ट करेगी जिसमे Time ,Serial Number इत्यादि जानकारी डिस्प्ले होगा।

Step 8 –अब आपका EVM मॉक पोल के लिए तैयार है। अब MOCK POLL स्टार्ट कर सकते है। इस क्रम को आप नीचे दिए गए चित्र से भी समझ सकते है

Step 9 – MOCK POLL कैसे करें इसकी जानकारी के लिए नीचे दिए गए पढ़ें।

पढ़ें – Mock Poll कैसे करें -पूरी जानकारी देखें

इस प्रकार आप ऊपर बताये गए स्टेप का फॉलो करके बहुत आसानी से EVM को जोड़ सकते है। और मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर सकते है। आज के लेख में EVM को कैसे जोड़ें | How To Connect EVM की जांनकारी दिया गया है। उम्मीद है ये जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। इसे अन्य लोगो में भी शेयर करें। धन्यवाद।

Leave a Comment