Mock Poll क्या है ? मॉक पोल कैसे कराएं

लोक सभा निर्वाचन 2024 – Mock Poll कैसे करें: मतदान दलों को स्पष्ट निर्देश है कि मतदान शुरू करने से पहले EVM मशीन की सत्यता प्रमाणित करने के लिए दिखावटी मतदान करना अनिवार्य है। इसी का नाम Mock Poll है। Mock Poll कैसे कराएं और mock poll के समय क्या सावधानी रखें -इसकी पूरी जानकारी आज के लेख में बताया गया है।

Mock Poll कितने समय कराएं

Mock Poll की प्रक्रिया मतदान शुरू होने के 90 मिनट पूर्व शुरू करना है। यदि मतदान शुरू होने का समय 8 बजे है तो मॉक पोल का समय 6.30 बजे होगा। mock poll शुरू करने से पहले EVM को अच्छी तरह जोड़ लें ,जिससे किसी भी प्रकार का Error न आये। EVM को कैसे जोड़ें -इसकी जानकारी हमारे पिछले आर्टिकल में बताया गया है ,जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

इसे पढ़ें – EVM को कैसे जोड़ें -स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकारी देखें

Mock Poll में कितने वोट डालें

दिखावटी मतदान अर्थात Mock Poll में कितने वोट डालना है , इस पर बहुत से लोगों में भ्रम की स्थिति देखने को मिलता है। लेकिन आपको यहाँ स्पष्ट रूप से बताना चाहेंगे कि भ्रमित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थियों की संख्या चाहे जितनी भी हो Mock poll में कम से कम 50 वोट डालना अनिवार्य है। जिसमे NOTA भी शामिल है।

Mock Poll कैसे कराएं

मॉक पोल कैसे कराएं ये जानना सभी मतदान अधिकारीयों के लिए बहुत जरुरी है। तो चलिए दोस्तों आपको स्टेप बाई स्टेप पूरी प्रक्रिया बताते है।

स्टेप 1 – सबसे पहले EVM को जोड़ें जिसमे CU ,BU और VVPAT अच्छी तरह जुड़ें हों साथ ही ध्यान दें EVM को जोड़ते समय CU का पावर ऑफ हो और VVPAT लॉक की स्थिति में रहना चाहिए। इसकी जानकारी के लिए आप ऊपर दिए आर्टिकल – EVM को कैसे जोड़ें को जरूर पढ़ें।

स्टेप 2 – जब EVM अच्छी तरह जुड़ जाये और उसमे से 7 पर्ची कट कर गिर जाये और CU सभी जानकारी रीड कर ले जैसे -टाइम ,अभ्यर्थियों की संख्या ,सीरियल नंबर इत्यादि , तब आपको उपस्थित मतदान अभिकर्ताओं के समक्ष मशीन में कुल वोट को शून्य करके दिखा दें और VVPAT को भी दिखा दें कि उसमे 7 पर्ची जो मशीन को ऑन करने के समय गिरा उसके अलावा अन्य कोई पर्चियां नहीं है।

स्टेप 3 – Mock Poll (दिखावटी मतदान) शुरू करें – मतदान अभिकर्ताओं को बताएं कि कम से कम 50 वोट डालना अनिवार्य है। एवं प्रत्येक अभ्यर्थियों को कम से कम एक वोट जरूर मिलना चाहिए। यदि अभ्यर्थी कम है तो भी NOTA सहित कम से कम 50 वोट डालें। 50 से अधिक भी डाल सकते है।

स्टेप 4 – जब सभी मतदान अभिकर्ता वोट डाल लें और कुल वोट की संख्या 50 या उससे अधिक हो जाये तो। CU के CLOSE बटन को दबाकर मॉक पोल को क्लोज कर दें।

स्टेप 5 – अब सभी मौजूद मतदान अभिकर्ताओं को TOTAL बटन दिखाकर डाले गए मतों की संख्या को दिखाएँ। ध्यान रहे मत डालते समय अपनी डायरी में ये नोट जरूर कर लें कि किस अभ्यर्थी को कितना वोट दिया गया है।

स्टेप 6 – अब Result बटन दबाकर डाले गए मतों का परिणाम दिखाएँ। और सभी को संख्या नोट करने भी कहें।

स्टेप 7 – VVPAT में गिरे हुए सभी पर्चियों को निकालें और अभिकर्ताओं के समक्ष गिनें। मशीन शुरू करने के समय गिरे हुए 7 पर्चियों को अलग कर लें। और डाले गए मतों से मिलान करें। यदि अंतर आता है तो तुरंत ही RO को सूचित करें। यदि सभी पर्ची सही मिले तो पर्चियों के पीछे मॉक पोल का सील लगाकर अभिकर्ताओं का हस्ताक्षर कराकर स्वयं भी हस्ताक्षर करें।

मॉक पोल के सभी पर्चियों को काले लिफाफा में बंद करके पिंक पेपर से सील कर दें।

स्टेप 8 – EVM का सभी सभी डाटा डिलीट कर दें। इसके लिए Clear बटन दबाएं। इस प्रकार CRC प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगा। अब EVM को सीलिंग करें। EVM सील होने के पश्चात् मशीन वास्तविक मतदान के लिए तैयार हो जायेगा। अब मतदान शुरू कर सकते है।

EVM को सील कैसे करें

MOCK POLL संपन्न होने के पश्चात् EVM को सील करना अनिवार्य है। इसके लिए पेपर सील और कुछ टैग का प्रयोग करते है। EVM को सील कैसे करें इसकी जानकारी के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

इसे पढ़ें – EVM को सील कैसे करें -स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकारी

इस आर्टिकल में विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत मतदान दलों द्वारा वास्तविक मतदान के पूर्व दिखावटी मतदान (Mock Poll) कैसे किया जाता हैMock Poll कैसे करें– उसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताया गया है। उम्मीद करते है ये लेख उन साथियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी जिनकी ड्यूटी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान अधिकारी के रूप में लगा हुआ है।

यदि ये जानकारी आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने अन्य साथियों में भी जरूर शेयर करें जिससे उनको भी इसका लाभ मिल सके। और ऐसे ही नए नए जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे वेब साइट में नियमित विजिट जरूर करें।

Leave a Comment