Udise Portal में New Teacher Add Kaise Kare | यु डाइस पोर्टल में नए शिक्षक कैसे जोड़ें

Udise Portal me New Teacher Add Kaise Kare : UDISE Plus में नए शिक्षक की एंट्री कैसे करें | न्यू शिक्षक एंट्री कैसे करें | new teacher registration in udise plus|udise plus teacher entry | भारत सरकार द्वारा राज्यों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए UDISE Plus पोर्टल शुरू किया है। जिसके अंतर्गत सभी स्कूलों को एक यूनिक कोड दिया गया है। जिसे UDISE Code कहते है। यह कोड 11 अंकों का है।

UDISE पोर्टल के माध्यम से सभी स्कूलों की जानकारी ऑनलाइन किया जाता है। जिसमे बच्चों की जानकारी ,शिक्षकों की जानकारी और स्कूलों की सभी जानकारी शामिल है। इसके अंतर्गत स्कूलों में बच्चों की दर्ज संख्या ,गणवेश की जानकारी ,स्कूलों को प्राप्त अनुदान की जानकारी इत्यादि की एंट्री किया जाता है।

UDISE Plus Portal में प्राथमिक,मिडिल ,हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल की जानकारी स्टोर किया जाता है। इससे यह पता चल जाता है कि एक बच्चे का रजिस्ट्रेशन एक से अधिक स्कूलों में तो नहीं है। udise में एंट्री की सभी जानकारी हमारे वेब साइट के माध्यम से बताया गया है। आप यहाँ से अपनी आवश्यकतानुसार जानकारी प्राप्त कर सकते है।

UDISE Plus पोर्टल में नए शिक्षक कैसे जोड़ें

जैसे कि आपको बताया गया है -udise पोर्टल में बच्चों ,शिक्षक और स्कूल की सभी जानकारी अपलोड किया जाता है जिससे सभी की स्थिति का पता लगाया जा सके। आज के लेख में आपको udise पोर्टल में नए शिक्षक की एंट्री कैसे करें -इसकी जानकारी बताया गया है।

सत्र 2023-24 में यदि कोई शिक्षक किसी अन्य स्कूल में स्थानांतरण या प्रमोशन के ज्वाइन किया है तो उनकी जानकारी उस स्कूल के udise plus लॉगिन से अपडेट करना होगा। इसकी जानकारी नीचे स्टेप बाई स्टेप बताया गया है।

यदि किसी शिक्षक का प्रमोशन या ट्रांसफर हुआ है तो निश्चित ही उनका स्कूल बदला होगा। ऐसे में अब उस शिक्षक की एंट्री वर्तमान विद्यालय में करना होगा। तो चलिए फ्रेंड्स आपको बताते है – Udise Portal में New Teacher Add Kaise Kare

Add New Teacher In UDISE Plus Portal

UDISE पोर्टल में लॉगिन करें

सबसे पहले आपको अपने शाला के UDISE CODE से लॉगिन करें। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। साथ ही नीचे लॉगिन लिंक भी दिया गया है जिसमे क्लिक करके आप सीधे लॉगिन पेज में जा सकते है।

UDISE Teacher Module Link – Click Here

National Code दर्ज करें

Teacher Module में लॉगिन होने के बाद अब आपको अपना National Code और जन्म तिथि भरकर Go पर क्लिक करना है। जैसे ही आप Go बटन पर क्लिक करेंगे आपका डिटेल दिखाई देगा। उसे चेक कर लें और Remark लिखकर वर्तमान शाला में जॉइनिंग तिथि भरें और Import Teacher पर क्लिक करें।

अब एक पॉपअप मैसेज आएगा जिसमे पूछा गया है कि क्या आप टीचर को रिस्टोर करना चाहते है (Do You Want To Restore Teacher) यहाँ पर आप Restore Teacher पर क्लिक करें। आपके हेल्प के लिए स्क्रीन शॉट दिया गया है।

Restore Teacher पर क्लिक करते ही ,चयन किये गए शिक्षक वर्तमान स्कूल के udise पोर्टल में Add हो जायेगा। अब रिस्टोर किये गए शिक्षक की जानकारी तीन स्टेप में अपडेट करें। जो एरो के निशान से चित्र में दिखया गया है।

इस प्रकार बहुत आसानी से नए शिक्षक को अपने शाला में Add कर सकते है। नए शिक्षक को अपने शाला में एड करने सम्बन्धी कोई समस्या आये तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। जल्द की आपकी सहायता की जाएगी।

पूर्व शाला के UDISE पोर्टल से Delet करें

यदि कोई शिक्षक ट्रांसफर या प्रमोशन से किसी अन्य स्कूल में पदस्थ हुआ है और उन्हें नए स्कूल में Add करना है तो सबसे पहले उस टीचर को पूर्व शाला के udise पोर्टल से delet करना होगा। किसी भी शिक्षक को delet कैसे करें -इसके लिए आप नीचे दिए गए आर्टिकल को पढ़ें।

Udise पोर्टल से शिक्षक को Delet कैसे करें

New Oppoint Teacher Add कैसे करें

यदि कोई शिक्षक नए नियुक्त हुआ है जिसका National Code नहीं है। उसको ऐड करने के लिए Teacher Module में Login करने के बाद दिए गए विकल्प Add New Teacher पर क्लिक करें।

Add New Teacher में क्लिक करने के बाद एक फार्म ओपन होगा उसे भरें और Save Next पर क्लिक करें। आगे आने वाली सभी जानकारी सही सही भरें और डाटा सुरक्षित कर लें। इस प्रकार आप नए नियुक्त शिक्षक को भी अपने udise portal में add कर सकते है। आपके जानकारी के लिए फार्म का स्क्रीन शॉट नीचे दिया गया है।

आज के लेख में Udise Portal me New Teacher Add Kaise Kare (यु डाइस पोर्टल में नए शिक्षक कैसे जोड़ें) की पूरी जानकारी दिया गया है। उम्मीद करते है ये लेख आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। शिक्षा विभाग और शिक्षकों की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे वेब साइट www.cgteacher.in में विजिट करें।

ये आर्टिकल भी पढ़ें

बिना आधार नंबर वाले बच्चों को udise पोर्टल में कैसे एंट्री करें

शाला सिद्धि की ऑनलाइन एंट्री कैसे करें

12 thoughts on “Udise Portal में New Teacher Add Kaise Kare | यु डाइस पोर्टल में नए शिक्षक कैसे जोड़ें”

  1. Sir Mera pramotion hua hai aur pahle school Wale delet krte samay dead wale option select kr dale h isko kaise restore Karu ya fir se add krne k liye kisse sampark Karu pls help me

    Reply

Leave a Comment