शिक्षक अपना नेशनल कोड कैसे पता करें | How To Find Teacher National Code

शिक्षक अपना नेशनल कोड कैसे पता करें : udise Teacher National Code | Teacher National Code Kya hai | National Code In Udise Portal : UDISE Plus में सभी शिक्षकों को एक यूनिक शिक्षक कोड जारी किया गया है -यह कोड ही National Code है। इस कोड के माध्यम से किसी भी शिक्षक को पोर्टल में Add या Delet कर सकते है।

आज के लेख में udise पोर्टल से किसी भी शिक्षक का National Code कैसे पता करें ? इसकी जानकारी साझा किया गया है। पिछले आर्टिकल में -शिक्षक जिनका ट्रांसफर या प्रमोशन हो चूका है और वे दूसरे स्कूल में ज्वाइन कर चुके है उनको अपने स्कूल Udise Login में कैसे Add करें इसकी जानकारी दिया गया था।

नए शिक्षक को अपने स्कूल में कैसे जोड़ें – Add New Teacher In UDISE Portal

ऐसे पता करें -National Code

शिक्षक अपना National Code बहुत आसानी से पता कर सकते है। चलिए आपको Teacher National Code पता कैसे करें ? के बारे में बताते है।

Udise -Teacher Module में लॉगिन करें

Teacher National Code पता करने के लिए सबसे पहले शिक्षक को अपने स्कूल के udise पोर्टल के Teacher Module में लॉगिन करना है। इसके लिए Login For All Module वाले पेज में Teacher Module के सामने दिए गए Login बटन पर क्लिक करें।

जैसे ही LOGIN पर क्लिक करेंगे ,एक नया पेज ओपन होगा जिसमे अपने स्कूल का UDISE CODE और पासवर्ड डालकर कैप्चा कोड भरें और Login पर क्लिक करें।

अब आप अपने स्कूल के UDISE पोर्टल के Teacher Module में लॉगिन हो गए है। यहाँ आपको Click here to open Teacher DCF to fill the data पर क्लिक करना है जैसे कि चित्र में दिखया गया है।

अब एक नया पेज ओपन होगा जिसमे Teacher Summary Report वाले पेज में लेफ्ट साइड दिए गए सबसे पहला विकल्प Import Teacher को सलेक्ट करें। जिससे पुनः एक नया पेज ओपन होगा।

इस पेज में सबसे पहले Get National Code पर क्लिक करें ,उसके बाद अपना आधार नंबर और जन्म तिथि दिए गए फार्मेट में भरें और Search बटन पर क्लिक करें।

जैसे ही आप search बटन पर क्लिक करेंगे आपका नेशनल कोड वहीँ पर प्रदर्शित हो जायेगा जहाँ पर National Code लिखा हुआ है। इस प्रकार बताये गए स्टेप की सहायता से शिक्षक अपना National Code आसानी से पता कर सकते है।

इस National Code की सहायता से ही किसी भी शिक्षक को अन्य स्कूलों में ऐड कर सकते है। किसी स्कूल में नए शिक्षक कैसे ऐड करें ? इसकी जानकारी हमारे पिछले आर्टिकल में बताया गया है उसे जरूर पढ़ें – उसका लिंक नीचे दिया गया है यहाँ से आप उस आर्टिकल में पहुँच सकते है।

ये पढ़ें – अपने स्कूल में नए शिक्षक की एंट्री कैसे करें

आज के लेख में शिक्षक अपना नेशनल कोड कैसे पता करें : udise Teacher National Code Find की पूरी जानकारी दिया गया है। उम्मीद है ये जानकारी शिक्षकों के लिए उपयोगी होगी। ऐसे ही नए नए और उपयोगी जानकारी के लिए हमारे वेब साइट www.onlinebharo.com पर विजिट करें।

6 thoughts on “शिक्षक अपना नेशनल कोड कैसे पता करें | How To Find Teacher National Code”

    • आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है ,,,आप एक बार आर्टिकल को पढ़ लीजिये।

      Reply

Leave a Comment