संविलियन में वेतन निर्धारण कैसे किया गया ? सातवें वेतनमान की पूरी जानकारी

(संविलियन में वेतन निर्धारण ) सरकारी कर्मचारियों का वेतन निर्धारण समय समय पर किया जाता है। इसी क्रम में आज हम शिक्षकों के वेतन निर्धारण की पूरी जानकारी साझा कर रहे है। संविलियन के बाद वेतन निर्धारण कैसे किया गया ? इसके साथ साथ पदोन्नति और क्रमोन्नति के पश्चात वेतन की गणना कैसे करें ? इन सभी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

कर्मचारियों के लिए वेतन काफी महत्वपूर्ण होता है ,समय समय पर वेतन में वृद्धि होता रहता है -यह वृद्धि विभिन्न रूपों में होता है ,जैसे -इंक्रीमेंट के रूप में ,महंगाई भत्ता वृद्धि के रूप में ,कुछ विशेष भत्ता के रूप में इत्यादि। सरकारी कर्मचारियों का वेतन निर्धारण भी कुछ नियमों के तहत किया जाता है। इसके बारे में जानना भी जरुरी है। तो चलिए दोस्तों आज के आर्टिकल में आपको बताते है – वेतन निर्धारण कैसे किया जाता है

शिक्षक (पं) से शिक्षक एल बी संवर्ग में संविलियन

शिक्षा विभाग में कार्य करने वाले सबसे महत्वपूर्ण कर्मचारी यदि कोई है तो वह -शिक्षक है। क्योंकि शिक्षा में गुणवत्ता लाने और समाज को शिक्षित करने करने का महत्वपूर्ण कार्य शिक्षक के बिना संभव नहीं है। शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्य करने वाले शिक्षकों को वर्षों से पंचायत विभाग में रखा गया था ,जिसके खिलाफ अपने अधिकार वर्षों तक लड़ाई के फलस्वरूप मूल विभाग शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया।

शिक्षा विभाग में संविलियन के पश्चात अब सभी शिक्षक नियमित कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे है। इससे पहले वे पंचायत विभाग के अस्थायी कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे थे। संविलियन के पश्चात शिक्षा विभाग में उन्हें एल बी संवर्ग में रखा गया है।

1 जुलाई 2018 से शिक्षक पंचायत संवर्ग का संविलयन शिक्षा विभाग में किया गया और इसके लिए अलग कैडर बनाया गया है। ये अलग कैडर एल बी संवर्ग के नाम से जाना जायेगा। अर्थात संविलियन के पश्चात अब शिक्षक पंचायत शिक्षक एल बी कहलायेंगे।

संविलियन के पश्चात संविलयन वेतनमान का निर्धारण किया गया। यह वेतनमान संविलियन के पहले प्राप्त वेतन के आधार पर निर्धारित किया गया। और सातवें वेतनमान के विभिन्न ग्रेड में संवियन प्राप्त शिक्षकों को रखा गया। सातवें वेतनमान का निर्धारण कैसे किया गया ,ग्रेड के अनुसार देखें –

7 वां वेतनमान Level 1 से Level 7 का निर्धारण देखें

सातवां वेतन मान में लेवल 1 से लेवल 7 तक का निर्धारण ,छठवें वेतन में ग्रेड पे 1300 से ग्रेड पे 2800 रूपये तक प्राप्त करने वाले शिक्षकों को शामिल किया गया। इसे आप चार्ट के माध्यम से समझ सकते है।

क्रमांक वेतन लेवल (7Th Pay)ग्रेड पे (6 Th Pay )
01 लेवल -1 1300
02 लेवल -2 1400
03 लेवल -3 1800
04 लेवल -4 1900
05 लेवल -5 2200
06 लेवल -6 2400
07 लेवल -7 2800

सातवां वेतन (Level 1 से Level 7) तक निर्धारण-गणना

सातवें वेतन में मूलवेतन का निर्धारण छठवें वेतन के मूलवेतन के अनुसार किया गया है। इसके लिए फिटमेंट फेक्टर गुणांक 2.57 रखा गया। अर्थात छठवें वेतन के अंतिम मूलवेतन को 2.57 से गुणा करने पर प्राप्त आंकड़े अनुसार सातवें वेतन का मूलवेतन फिक्स किया गया। ऐसे आप नीचे दिए गए उदहारण से सकझ सकते है।

सहायक शिक्षकों का वेतन निर्धारण

7440+2400 =9840 (6 Th Pay Basic)

9840 *2.57 =25288 , इस प्रकार 25288 के निकटतम 10 गुणांक निर्धारण 25300 है। अतः सातवें वेतन का मूलवेतन 25300 होगा। इस प्रकार सहायक शिक्षक एल बी का सातवें वेतन के अनुसार न्यूनतम मूलवेतन 38100 है।

7 Th Pay वेतन लेवल 8 से लेवल 11 तक निर्धारण

छठवें वेतन के अनुसार ग्रेड पे 4200 रूपये से ग्रेड पे 5400 तक पाने वाले कर्मचारियों को सातवें वेतन के लेवल 8 से लेवल 11 में रखा गया है। LEVEL-8 से LEVEL-11 तक चार्ट देखें।

क्रमांक वेतन लेवल (7Th Papy)ग्रेड पे (6Th Pay)
01 लेवल -8 4200
02 लेवल -9 4300
03 लेवल -10 4400
04 लेवल -11 4800

सातवां वेतन (Level 8 से Level 11 ) तक निर्धारण-गणना

सातवें वेतन के वेतन लेवल 8 से लेवल 11 का निर्धारण छठवें वेतनमान के मूल वेतन का गुणांक 2.62 के अनुसार किया गया। इसकी गणना नीचे दिया गया है –

शिक्षक एल बी -वेतन निर्धारण

9300+4200 =13500 (6Th Pay Basic)

13500 *2.62 = 35370/- इसका निकटतम पूर्णांक जो 10 का गुणक हो वह 35400 है। अतः 4200 ग्रेड पे के कर्मचारियों का सातवें वेतनमान का मूलवेतन 35400 निर्धारित किया गया है। इस प्रकार शिक्षक एल बी का सातवें वेतन के अनुसार न्यूनतम मूलवेतन35400 है।

व्याख्याता एल बी -वेतन निर्धारण

ग्रेड पे 4300 पर सातवें वेतन का निर्धारण – 9300+4300 =14530 (6Th Pay Basic)

14530 *2.62 = 38068 /- इसका निकटतम पूर्णांक जो 10 का गुणक हो वह 38100 है। अतः 4300 ग्रेड पे के कर्मचारियों का सातवें वेतनमान का मूलवेतन 38100 निर्धारित किया गया है। इस प्रकार व्याख्याता एल बी का सातवें वेतन के अनुसार न्यूनतम मूलवेतन 38100 है।

इसी प्रकार आप अन्य ग्रेड पे के अनुसार सातवें वेतनमान का निर्धारण कर सकते है। यहां पर सहायक शिक्षक एल बी ,शिक्षक एल बी और व्याख्याता एल बी के संविलियन वेतन निर्धारण के बारे में बताया गया है।

आज के लेख में संविलियन वेतनमान निर्धारण कैसे किया गया ? वेतन गणना की पूरी जानकारी दिया गया है। उम्मीद है आपको ये जानकारी आपके लिए उपयोगी होगा। .वेतन गणना सम्बन्धी किसी भी अन्य जानकारी के लिए आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते है। जल्द ही आपकी सहायता की जाएगी। धन्यवाद

सम्बंधित आर्टिकल

सरकारी कर्मचारियों का अवकाश नियम देखें 
हिंदी वर्णमाला क्या है ? Hindi Alphabet की पूरी जानकारी 

8 thoughts on “संविलियन में वेतन निर्धारण कैसे किया गया ? सातवें वेतनमान की पूरी जानकारी”

  1. सर मेरी नियुक्ति 19/09/2011की है 19/09/2019 को 8वर्ष पूर्ण हुआ और पुरीक्षित वेतन दिया गया 01/01/2020को संविलियन हो गया है मेरी वार्षिक वेतन वृद्धि जुलाई2020 होगी या जनवरी2021
    कृपया उचित सुझाव दें।

    Reply
    • वेतन वृद्धि के लिए कम से कम 6 माह होना जरुरी है सर। यदि आपका संविलियन जनवरी 2020 में हुआ है तो आपका वेतन वृद्धि जुलाई 2020 में लगेगा।और वैसे भी सभी वेतन वृद्धि जुलाई में ही लगता है।

      Reply
    • सर मेरी नियुक्ति 12/01/2011की है 12/01/2019 को 8वर्ष पूर्ण हुआ और पुरीक्षित वेतन दिया गया 12/01/2019से जून 2019 तक संविलियन हो गया है मेरी वार्षिक वेतन वृद्धि जनवरी 2020में होगी या जुलाई2021
      कृपया उचित सुझाव

      Reply
      • वेतन वृद्धि केवल जुलाई में ही लगेगा सर। . पहले जनवरी में भी लगता था लेकिन अब केवल जुलाई में ही इंक्रीमेंट लगता है। …इसलिए आपका वेतन वृद्धि जुलाई 2021 में लगा होगा।

        Reply
  2. मेरी प्रथम नियुक्ति 13/01/2011 व्याख्याता पंचायत में हुई है और संविलियन 01/07/2019 में हुआ हैं।वेतन निर्धारण 38100,1/9 में हुआ हैं,अगला वेतन वृद्धि कब लगेगा। इसी दिनांक मेरे साथियों का वेतन निर्धारण 39200 में किया गया हैं। सही क्या हैं कृपया सुझाव दीजिये।

    Reply
    • यदि आपका संविलियन 01/07/2019 को हुआ है तो आपका वेतन वृद्धि जुलाई 2020 में लगेगा।

      Reply
  3. मेरी प्रथम नियुक्ति तिथि शिक्षा कर्मी 16/06/04 है मेरा वेतनमान निर्धारण संविलियन के बाद 1 जुलाई 2018 की स्थिति में क्या होना चाहिएऔर 1/05/05
    वालो का क्या होना चाहिए

    Reply

Leave a Comment