शिक्षकों के लिए आकस्मिक अवकाश की गणना कैसे होती है ?

शिक्षकों के लिए आकस्मिक अवकाश की गणना: अवकाश के सम्बन्ध में कई संस्थाओं में भ्रम की स्थिति बानी रहती है ,जिसके कारण कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। और ये स्थिति अलग अलग कर्मचारियों के लिए नियम अलग होने के कारण होती है। आज के लेख में आकस्मिक अवकाश की अवधि के बारे में बताया गया है। तो चलिए फ्रेंड्स देखते है -आकस्मिक अवकाश की गणना कैसे होती है ?

आकस्मिक अवकाश के सम्बन्ध में समय समय पर उच्च कार्यालय द्वारा मार्गदर्शन किया जाता है। आज हम यहाँ पर शिक्षकों को मिलने वाले आकस्मिक अवकाश के बारे में बात करेंगे साथ ही कार्यालयीन कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश की भी जानकारी यहाँ दिया गया है।

शिक्षकों के लिए आकस्मिक अवकाश की गणना

स्कूलों में अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षकों को सामान्यतः वर्ष में 13 आकस्मिक अवकाश की पात्रता होती है। जिसे वे निर्धारित समयावधि में उपभोग कर सकते है। यदि वर्ष में निर्धारित समयावधि में आकस्मिक अवकाश का उपयोग कोई शिक्षक नहीं कर पाते है तो उनका आकस्मिक अवकाश लैप्स हो जाता है। नए सत्र के लिए पिछले अवकाश का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश की गणना के लिए 01 जुलाई से 30 जून तक की अवधि निर्धारित की गयी है। इस अवधि में शिक्षक अपने निर्धारित आकस्मिक अवकाश का उपयोग कर सकते है। सामान्यतः एक शिक्षक को 13 CL की पात्रता होती है जिसे वह इस अवधि के भीतर उपयोग कर सकते है।

अन्य कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश की अवधि

जैसे कि ऊपर के पैराग्राफ में आपको शिक्षकों को मिलने वाले आकस्मिक अवकाश की अवधि के बारे में बताया गया है। जिसमे एक शिक्षक के लिए 01 जुलाई से 30 जून तक अवधि निर्धारित है। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों के लिए आकस्मिक अवकाश की गणना 01 जनवरी से 31 दिसंबर निर्धारित किया गया है।

आकस्मिक अवकाश के सम्बन्ध में कुछ कार्यालयों द्वारा आदेश भी जारी किया गया है। जिसे आप नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

Download – CL अवधि आदेश

ये भी पढ़ें – एक साथ कितने दिनों का CL ले सकते है

4 thoughts on “शिक्षकों के लिए आकस्मिक अवकाश की गणना कैसे होती है ?”

  1. क्या सरकारी विभागों में मौखिक आदेश से किसी भी कर्मचारी को प्रभार दिया जा सकता है।क्या इसे स्वयंभू पदाधिकारी कह सकते है। अगर यह सही है तो सभी आदेश मौखिक रुप से जारी करके देश की स्टेशनरी और कर्मचारियों का समय बचाने की कृपा करें।

    Reply

Leave a Comment